ब्रिटेन और अमरीका की नौसैना ने लाल सागर में नौवहन पर यमन के हूती विद्रोही समूह के अब तक के सबसे बड़े हमले को नाकाम कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमला यमन के बंदरगाह शहर होदेइदा और मोखा के पास हुआ।
अमरीकी सेना ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने कल रात 18 ड्रोन और तीन मिसाइलें दागीं। ब्रिटेन के रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स ने आज कहा कि टाइप 45 वायु रक्षा विध्वंसक एचएमएस डायमंड द्वारा कई हमलावर ड्रोनों को नष्ट कर दिया गया है। किसी चोट या क्षति की सूचना नहीं मिली।
अमरीका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया और जापान सहित 10 अन्य देशों ने हूती विद्रोही समूह को तुरंत हमले बंद करने की चेतावनी दी है।
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हमलों को तत्काल रोकने की मांग वाले अमरीका के प्रस्ताव पर आज मतदान निर्धारित किया है। मसौदा प्रस्ताव में कहा गया है कि हमले वैश्विक वाणिज्य में बाधा डालते हैं और नौवहन अधिकारों और स्वतंत्रता के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को कमजोर करते हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment