Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। समीक्षा बैठक के दौरान, केन्द्रीय वित्त मंत्री ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) की डिजिटल क्षमता के उन्नयन पर जोर दिया और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पीएनबी के साथ जुड़े सभी आरआरबी 1 नवंबर 2023 तक डिजिटल ऑनबोर्डिंग की क्षमता हासिल कर लें।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी आरआरबी से प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) खातों के दोहराव को हटाने और विशेष रूप से जम्मू एवं कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों के लिए भंडारण सुविधा को सुलभ बनाने का आग्रह किया।

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि बैंकों को एमएसएमई क्लस्टरों के साथ आरआरबी को संलग्न करना चाहिए और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा पहचाने गए क्लस्टर क्षेत्रों में ग्रामीण शाखाओं के नेटवर्क को बढ़ाने पर अधिक जोर देना चाहिए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) और वित्तीय समावेशन के तहत पैठ बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए एक रोडमैप तैयार करना होगा।

इस बैठक के दौरान वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के सचिव, अपर सचिव, डीएफएस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), संबंधित राज्य सरकारों, नाबार्ड, प्रायोजक बैंकों एवं आरआरबी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.