जूट किसानों को एमएसपी और कृषि विज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए, वस्त्र मंत्रालय ने आज ‘जूट संगोष्ठी’ के दौरान भारतीय जूट निगम लिमिटेड (जेसीआई) द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन “पाट-मित्रो” लॉन्च किया। वस्त्र मंत्रालय की सचिव रचना शाह ने यह एप्लिकेशन लॉन्च किया, जो 6 भाषाओं में उपलब्ध है।
एप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर से स्वतंत्र रूप से डाउनलोड किया जा सकता है और उपयोगकर्ताओं के लिए एप्लिकेशन की सभी कार्यविधियाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गयीं हैं। इसके अलावा, ऐप में नवीनतम कृषि पद्धतियाँ और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी); जूट श्रेणी मानक, ‘जूट-आईकेयर’ जैसी किसान-केंद्रित योजनाएं, मौसम पूर्वानुमान, जेसीआई के खरीद केंद्रों की अवस्थिति, सरकारी खरीद की नीतियां आदि भी उपलब्ध कराई गई हैं। किसान एमएसपी के तहत जेसीआई को बेचे गए कच्चे जूट के अपने भुगतान की स्थिति संबंधी अद्यतन जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। मोबाइल एप्लिकेशन “पाट-मित्रो” के माध्यम से किसानों के प्रश्नों के लिए चैटबॉट जैसी नवीनतम प्रौद्योगिकी सुविधा भी शामिल की गई है।
जूट भू-वस्त्र पर विशेष जोर देने के साथ, जूट आधारित तकनीकी वस्त्रों के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए ‘जूट संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विभिन्न मंत्रालयों और अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment