खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर चेन्नई में शुक्रवार 22 दिसंबर 2023 को तमिलनाडु में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए आधिकारिक प्रतीक चिन्ह, जर्सी, शुभंकर, मशाल और शीर्षक गीत के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का छठा संस्करण 19 से 31 जनवरी, 2024 तक आयोजित किए जाएंगे।
युवा खेलों के पिछले 5 संस्करण दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी, पंचकुला और भोपाल में आयोजित किए गए हैं। आगामी संस्करण तमिलनाडु के चार शहरों – चेन्नई, त्रिची, मदुरै और कोयंबटूर में होगा।
शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस समारोह में तमिलनाडु सरकार के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन सहित केंद्रीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और राज्य सरकार के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी सम्मिलित होंगे।
अन्य सम्मानित हस्तियों के अलावा शतरंज ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद, टोक्यो ओलंपियन में भाग लेने वाली तलवारबाज़ भवानी देवी, बैडमिंटन स्टार जोशना चिनप्पा और एशिया कप हॉकी में कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य एस. मरीस्वरन जैसी प्रसिद्ध खेल प्रतिभाएं भी इस विशिष्ट अवसर पर उपस्थिति होंगी।
ब्राह्मणो के बारे में ब्राह्मण जाति को हिन्दू धर्म में शीर्ष पर रखा गया है।… Read More
केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)… Read More
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 1998 के… Read More
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र… Read More
पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड… Read More
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment