Categories: News-Headlines

लोकसभा ने आज जनविश्वास प्रावधान संशोधन विधेयक 2023 शोर शराबे के बीच पारित कर दिया

लोकसभा ने आज जनविश्वास प्रावधान संशोधन विधेयक 2023 शोर शराबे के बीच पारित कर दिया है। इस विधेयक में कृषि, पर्यावरण, मीडिया और प्रकाशन सेक्‍टरों सहित 42 कानूनों में संशोधन का प्रस्‍ताव है। इस विधेयक में जीवन यापन और व्‍यापार करने की सरलता के लिए भरोसेमंद शासन और कुछ विवादों और अपराधों से संबंधित कानूनों में संशोधन का प्रस्‍ताव किया गया है। इसमें बहुत से अपराधों के सिलसिले में सजा के तौर पर बंदी बनाये जाने के प्रावधानों को हटाने की भी व्यवस्था है। शिक्षा, जागरूकता और पर्यावरण सुरक्षा के बारे में अनुसंधान के लिए पर्यावरण संरक्षण कोष बनाये जाने का भी प्रस्‍ताव किया गया है।

विधेयक पर संक्षिप्त चर्चा का जबाव देते हुए वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने आम लोगों के जीवन यापन को सरल बनाने के लिए अनेक उपाय किये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में करीब 15 सौ अप्रचलित कानून वापस ले लिये गये हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि लोगों को राहत देने के उद्देश्य से 40 हजार अनुपालन प्रावधान या तो सरल बना दिये गये है या फिर हटा दिये गये हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार देश को खुशहाल बनाने के प्रति कटिबद्ध है। इसका उद्देश्‍य आगामी वर्षों में देश को तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक व्यवस्था वाला देश बनाने है। इससे पहले सदन में बहस में भाग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्‍य राजेंद्र अग्रवाल ने संबंधित प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने लोगों के कल्‍याण के लिए अनेक प्रयास किये हैं। बहुजन समाज पार्टी के मलूक नागर और वाईएसआर कांग्रेस के डॉक्टर वी. वेंकट सत्‍यवती ने भी विधेयक पर हुई बहस में भाग लिये।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.