प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजकोट के पास हीरासर में राज्य के पहले ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नये हवाई अड्डे का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित थे। नया हवाई अड्डा एक हजार 405 करोड़ रुपये की लागत से पन्द्रह सौ एकड़ भूमि पर बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं।
प्रधानमंत्री का राजकोट के रेसकोर्स मैदान में एक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। वहां से प्रधानमंत्री मोदी राजकोट में 860 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे महत्वाकांक्षी सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई-एसएयूएनआई योजना के तहत दो विकासात्मक परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी राजकोट नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment