लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आज कहा कि भारत के आंतरिक मामलों पर यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाया जाना गलत है। उन्होंने जी-20 के सदस्य देशों की संसद के अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन से अलग यूरोपीय संसद के उपाध्यक्ष निकोला बीयर के साथ द्विपक्षीय चर्चा के अवसर पर यह बात कही। ओम बिड़ला ने भारत की संप्रभुता को रेखांकित करते हुए भारत के आंतरिक मुद्दों पर यूरोपीय संसद में प्रस्ताव लाए जाने का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि हर देश और उसकी संसद संप्रभु है, उनके आंतरिक मुद्दों पर दूसरों को चर्चा नहीं करनी चाहिए। निकोला बीयर ने पी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए ओम बिड़ला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूरोप चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है और ऐसे में वह भारत से सहयोग की अपेक्षा रखता है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment