बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव और राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को जमीन के बदले नौकरी मामले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद जमानत मिल गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। लालू यादव, राबड़ी देवी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित उनके कुछ बच्चों पर जमीन के बदले नौकरी मामले में जांच चल रही है। लालू यादव और उनके परिवार पर 2004 से 2009 के बीच लालू यादव के केंद्रीय रेल मंत्री कार्यकाल में सस्ते दामों पर जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप है। सीबीआई द्वारा इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद अदालत ने 27 फरवरी को संज्ञान लिया था। आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार मामले में लालू, राबड़ी और मीसा सहित 16 आरोपियों के खिलाफ पिछले साल 10 अक्टूबर को चार्जशीट दायर की गई थी। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने इस महीने की 11 तारीख को जमीन के बदले नौकरी देने के वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में परिवार के खिलाफ छापामारी की। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि इस छापेमारी में एक करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया और छह सौ करोड़ रुपये के आपराधिक राशि का पता चला है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment