Categories: News-Headlines

CCI ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी। प्रस्तावित संयोजन, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य कंपनी) की जारी और चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 100 प्रतिशत अधिग्रहण से सम्बंधित है।

अधिग्रहणकर्ता रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी है। अधिग्रहणकर्ता, अपनी सहायक कंपनियों और सहयोगी कंपनियों के माध्यम से, भारत में खाद्य और किराने का सामान, टिकाऊ सामान, परिधान और जूते जैसी श्रेणियों में उत्पादों की थोक और खुदरा बिक्री का व्यवसाय करती है।

लक्ष्य कंपनी भारत में नकद खरीद (कैश एंड कैरी) थोक व्यापार का कारोबार करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

6 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

6 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

8 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.