नई दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद के दोनों सदनों में आज लगातार तीसरे दिन ब्रिटेन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकतंत्र और अडाणी समूह के खिलाफ की गई टिप्पणियों के कारण सदन में हंगामा जारी रहा। लोकसभा आज सुबह बैठते ही सतारुढ़ पक्ष के सदस्यों ने राहुल गांधी से मांफी मांगने को लेकर नारे लगाए। कांग्रेस डीएमके और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन के बीचों-बीच आकर अडाणी समूह की जेपीसी जांच बैठाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा की राहुल गांधी की टिप्पणियां गंभीर है और इससे संसद का अपमान हुआ है और उन्होंने कांग्रेस नेता से मांफी मांगने की मांग दोहराई। उन्होंने इस बात पर आपत्ति की कि प्रदर्शन कर रहे सदस्य तख्तियां दिखा रहे है। पीयूष गोयल ने कहा कि ये नियमों के विरुद्ध है और विरोध कर रहे सदस्यों को निलंबित किया जाना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में बाधा उत्पन्न करने पर आपत्ति की और कहा यह स्थान बहस और चर्चा के लिए है और यहां जनहित के मुद्दे उठाए जा सकते है। उन्होंने विरोध कर सदस्यों से सदन को काम करने देने की बात कहीं, लेकिन उनपर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में भी उस समय इसी प्रकार के दृश्य दिखाई दिए जब सदन की बैठक शुरू हुई। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्षी सदस्यों द्वारा अडाणी ग्रुप और अन्य मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव रखने की अनुमति नहीं दी। सत्ता और विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी और जवाबी नारेबाजी शुरू कर दी, इसके बाद सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment