Categories: News-Headlines

राहुल गांधी ने पंजाब के होशियारपुर में चुनावी रैली को सम्‍बोधित किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पंजाब के होशियारपुर में एक चुनावी रैली को सम्‍बोधित किया। उन्‍होंने नोटबंदी, जीएसटी, भ्रष्‍टाचार, कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शनों, ड्रग माफिया और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी गरीब परिवार से सम्‍बंध रखते हैं और उनकी सरकार गरीबों, किसानों तथा छोटे उद्यमियों की सरकार होगी। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों का साथ दिया। उन्‍होंने होशियारपुर में फूड पार्क और मशीन टूल्‍स उद्योग स्‍थापित करने का वायदा किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.