प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज जालंधर के पीएपी मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब के स्वतंत्रता सेनानियों और पुलवामा के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि सीमावर्ती राज्य पंजाब में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव के लिए शांति जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ऐसी सरकार की जरूरत है जो गंभीरता के साथ काम कर सके। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार पंजाब को तेजी से विकास के पथ पर ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को रविदास जयंती है। प्रधानमंत्री ने गुरु रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें काशी में गुरु रविदास की जन्मस्थली पर निर्माण और नवीनीकरण कार्य शुरू करने का अवसर मिला है।
पंजाब में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब वह इसके लिए और अधिक करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल नवां पंजाब के संकल्प ‘नवां पंजाब भाजपा दे नाल’ के नारे के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, नवां पंजाब को अपनी विरासत के साथ-साथ विकास का लाभ भी मिलेगा। वह कर्ज से मुक्त और अवसरों से भरा होगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय के भाई-बहनों को नए पंजाब में सम्मान और उचित हिस्सा दिया जाएगा और माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं होगी।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment