राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांग्लादेश के विजय दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए तीन दिन की यात्रा पर आज ढाका के हजरत शाह जलाल हवाई अड्डे पहुंचे। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद ने उनका स्वागत किया। श्री कोविंद को हवाई अड्डे पर 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति 1971 के मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सावर के राष्ट्रीय शहीद स्मारक के लिए रवाना हुए। बाद में उनका बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान संग्रहालय जाने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेशमंत्री डॉ0 ए के अब्दुल मोमेन आज दोपहर बाद राष्ट्रपति से मिलेंगे। शाम को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हमीदत ने उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment