Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तुर्कमेनिस्तान के राष्‍ट्रपति बर्दी मोहम्‍मदोफ के साथ अश्‍गाबात में द्विपक्षीय वार्ता की

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अशगबत में वहां के राष्ट्रपति सरदार बर्दी मोहम्मदोफ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। वार्ता के दौरान भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच कई समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति और संभावनाओं पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया। दोनों देश बहुआयामी साझेदारी, आर्थिक संबंधों और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के प्रयासों को तेज करने पर भी सहमत हुए।

तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और तुर्कमेनिस्तान की वित्तीय निगरानी सेवा के बीच हुए समझौते से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के ढांचे को मजबूती मिलेगी। तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन ढांचे में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है और दोनों देश भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन से पारित रूपरेखा के तहत सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मध्य एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद किपचक मकबरे का दौरा करने वाले हैं। उनका यहां आईटीईसी, आईसीसीआर के पूर्व छात्रों से भी मिलने का कार्यक्रम है। शाम को तुर्कमेनी राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में एक आधिकारिक भोज का आयोजन ओगुज़ान पैलेस में किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

3 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.