उत्तर प्रदेश हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन के कई प्रतिभाशाली कलाकारों, लेखकों और तकनीशियन का गढ़ रहा है। पिछले कई सालों से यह राज्य और इसकी राजधानी कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों, ओटीटी कंटेंट और अब एक टेलीविजन शो के लिये प्रेरणास्रोत रहा है। एण्डटीवी के शो और भाई क्या चल रहा है? पूरी तरह लोकल प्रोडक्शन यूनिट और अकांशा शर्मा, फरहाना फातिमा, पवन सिंह और अंबरीश बॉबी जैसे कलाकारों के साथ हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल इंडस्ट्री में एक नई मिसाल पेश की। अब इस शो ने एक साल पूरा कर लिया है तो ,पूरी टीम इस महत्वपूर्ण क्षण का जश्न मनाने के लिए एक साथ आई।
विष्णु शंकर, बिजनेस हेड एण्ड टीवी ने कहा, “और भाई क्या चल रहा है? एण्ड टीवी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह उत्तर प्रदेश में आधार स्थापित करने वाला पहला हिंदी टेलीविजन शो है, हम अभिनेताओं, निर्देशकों और तकनीकी प्रोडक्शन क्रू को https://andtv.zee5.com/andtvtalent पर एण्ड टीवी के साथ अपने प्रोफाइल/वीडियो/सीवी साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं।
हम अब उत्तर प्रदेश में और परियोजनाओं की तलाश में हैं और हमने स्थानीय प्रतिभा को खोजने में मदद के लिए एक प्लेटफॉर्म का निर्माण किया है। आगामी फिल्म सिटी प्रोडक्शन की क्षमताओं को और मजबूत करेगी और ज्यादा से ज्यादा टैलेंट को आकर्षित करेगी। चाहे वह अभिनेता, तकनीशियन या निर्देशक हों। यह वास्तव में चैनल के लिए एक नए और रोमांचक चरण की शुरुआत है।”
तो, मनोरंजन और उल्लास की अपनी दैनिक खुराक के लिए रात 9:30 बजे “और भाई क्या चल रहा है? देखना जारी रखें
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment