प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। देउबा एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को नयी दिल्ली पहुंचे थे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मोदी और देउबा की मुलाकात से पहले ट्वीट किया, “यह दोनों देशों के बीच सहयोग और दोस्ती के विशेष गठजोड़ को और प्रगाढ़ करने का अवसर है।”
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार शाम को देउबा से मुलाकात की थी। पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री बनने के बाद देउबा की यह पहली विदेश यात्रा है।
काठमांडू में राजनीतिक फेरबदल होने के बाद देउबा पांचवीं बार प्रधानमंत्री बने हैं। इससे पहले, नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर वह चार बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते पिछली बार 2017 में भारत की यात्रा की थी। देउबा रविवार को वाराणसी के दौरे पर जाएंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment