इजराइली बलों ने शनिवार तड़के वेस्ट बैंक में हुई मुठभेड़ के दौरान तीन फलस्तीनी आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही रमजान महीने के दौरान हिंसा और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।
इजराइली मीडिया ने कहा कि पुलिस की आतंकवाद-रोधी इकाई के चार सदस्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उत्तरी वेस्ट बैंक में संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के प्रयास के दौरान सैनिकों पर गोलीबारी की गई।
देश में फलस्तीनी हमलावरों के अलग-अलग हमलों में 11 इजराइलियों की मौत होने के बाद हालिया दिनों में तनाव और बढ़ गया है।
शनिवार को रमजान के महीने की शुरुआत हो गई। इस महीने दुनियाभर के करोड़ों मुसलमान रोजा रखते और इबादत करते हैं। इजराइल और फलस्तीन विवाद के लिहाज से रमजान के महीने में तनाव और टकराव अकसर बढ़ जाता है।
इजराइली पुलिस ने कहा कि तीनों आतंकवादी एक सेल के सदस्य थे जो इजराइली बलों के खिलाफ हाल में हुए हमलों में शामिल थे। वे एक और हमले की योजना बना रहे थे जिसे शनिवार को सेना और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान के जरिये विफल कर दिया गया।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment