Categories: News-Headlines

रक्षा साजो-सामान की तीसरी सूची एक सप्‍ताह के भीतर जारी की जायेगी: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश को रक्षा क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने के उददेश्‍य से रक्षा साजो-सामान की तीसरी सूची एक सप्‍ताह के भीतर जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने आत्मनिर्भरता बढाने के उद्देश्य से रक्षा क्षेत्र में घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश बढ़ाना, रक्षा अनुसंधान विकास संगठन से प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण शामिल है।

हैदराबाद में चेतक हेलीकॉप्टर के हीरक जयंती समारोह में राजनाथ सिंह ने भारत को विश्‍व गुरू बनाने के लिए 10 टन भारतीय मल्टीरोल हेलीकॉप्टर के डिजाइन विकसित करने पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने पांच टन की श्रेणी में डिजाइनिंग, विकास और संचालन में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

4 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.