राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 से 27 जुलाई, 2023 तक ओडिशा की यात्रा पर रहेंगी।
राष्ट्रपति 25 जुलाई, 2023 की शाम को अटूट-बंधन परिवार द्वारा प्रायोजित चिकित्सा विद्यार्थियों के एक समूह के साथ बातचीत करेंगी और भुवनेश्वर में ओडिशा राजभवन के एक नए भवन खंड की आधारशिला रखेंगी।
राष्ट्रपति 26 जुलाई, 2023 को कटक में उड़ीसा उच्च न्यायालय के 75वें वर्ष के समापन समारोह में सम्मिलित होंगी। राष्ट्रपति उसी दिन कटक के श्री रामचन्द्र भञ्ज चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के वार्षिक समारोह को भी संबोधित करेंगी तथा कटक में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ओडिशा के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति 27 जुलाई, 2023 को ओडिशा राजभवन में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति उसी दिन राष्ट्रव्यापी संगोष्ठी और सम्मेलन आयोजित करने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इस वर्ष के विषय “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” का शुभारंभ करेंगी और दसाबतिया, तमांडो, भुवनेश्वर में इसके “लाइटहाउस कॉम्प्लेक्स” की आधारशिला रखेंगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment