Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने शुक्रवार तक देश के विभिन्‍न भागों में भारी वर्षा की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार और बृहस्पतिवार को बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि हरियाणा, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बुधवार को तेज से बहुत तेज वर्षा होने की आशंका है।

दक्षिण भारत में कर्नाटक के दक्षिण अंदरूनी और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र तेलंगाना तथा ओडिसा, गोवा और महाराष्‍ट्र समेत मध्य भारत में भी बृहस्पतिवार तक ऑरेंज एलर्ट जारी रहेगा।

उधर, आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा में अगले तीन से चार दिन तेज से बहुत तेज वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले पांच दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में अधिक नमी और अधिक तापमान बने रहने की आशा है। दिल्‍ली में आज रात हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

इस बीच, दिल्‍ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर-दो सौ पांच दशमलव तीन-तीन मीटर पहुंच गई है। नदी में जलस्तर बढ़ने से दिल्‍ली और निकटवर्ती क्षेत्रों में बाढ जैसी स्थिति होने की चिंता बनी हुई है। इस वर्ष तेरह जुलाई को यमुना नदी का जलस्तर सबसे अधिक दो सौ आठ दशमलव छह-छह मीटर तक पहुंच गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

42 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

1 hour ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.