राज्यसभा सांसद थिरु इलैयाराजा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने इलैयाराजा की पहली वेस्टर्न क्लासिकल सिम्फनी वैलिएंट की सराहना की जिसे हाल ही में प्रतिष्ठित रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के साथ लंदन में प्रस्तुत किया गया था। भारतीय और वैश्विक संगीत पर इस महान कलाकार के प्रभाव को मान्यता देते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने थिरु इलैयाराजा को “संगीत की दुनिया का दिग्गज और पथप्रदर्शक” बताते हुए उनकी सराहना की, जिनका कार्य वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता को एक नई परिभाषा दे रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक एक्स पोस्ट में कहा: “राज्यसभा सांसद थिरु इलैयाराजा जी से मिलकर प्रसन्नता हुई, वे एक संगीत की महान हस्ती हैं जिनकी प्रतिभा का हमारे संगीत और संस्कृति पर अमिट प्रभाव है।
वह हर दृष्टि से अग्रणी हैं और उन्होंने कुछ दिन पहले लंदन में अपनी पहली वेस्टर्न क्लासिकल सिम्फनी वैलिएंट प्रस्तुत करके फिर से एक बार इतिहास रच दिया। यह प्रदर्शन विश्व प्रसिद्ध रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के साथ किया गया था। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनकी अद्वितीय संगीत यात्रा में एक और अध्याय जोड़ती है – जो वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करना जारी रखती है।”
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment