Categories: News-Headlines

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे। पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में भारत-न्यूजीलैंड आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि यदि दोनों देश पूरक अर्थव्यवस्थाओं की भावना से काम करें तो अगले दस वर्षों में दस गुना वृद्धि हासिल कर सकते हैं।

मीडिया से बात करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मजबूत करने के लिए उत्‍सुक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश युवाओं को अपनी ताकत का लाभ उठाने के लिए अवसर प्रदान कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि दोनों देश परिचालन प्रणाली स्थापित कर सकते हैं और व्यवसायियों के लिए विकास और अवसरों को बढ़ावा देने के लिए माहौल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को नए मोर्चे और क्षेत्र तलाशने की जरूरत है जहां उन्हें वास्तविक लाभ हो।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

16 minutes ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

16 minutes ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

16 minutes ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

16 minutes ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

2 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.