Categories: News-Headlines

राजस्थान विधानसभा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 40% से अधिक मतदान हुआ

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 40% से अधिक मतदान हुआ। पूरे प्रदेश में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य के दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में से 199 क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे चलेगा। श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण एक सीट पर चुनाव स्थगित हो गया है।

राज्य में पांच करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 51 हजार 890 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सुचारू मतदान सुनिश्चित कराने के लिए लगभग दो लाख 75 हजार मतदानकर्मी काम करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने आकाशवाणी को बताया कि स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें राज्यपाल कलराज मिश्र, बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अर्जुनराम मेघवाल, सी.पी. जोशी, सुभाष बहेरिया, राज्यवर्धन राठौड़ और सतीश पूनिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रतापसिंह खाचरियावास, सुभाष गर्ग और रामलाल जाट समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी अपने पैतृक गांव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने जयपुर में अपना वोट डाला। इस बार राज्य में कई जगहों पर थीम आधारित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.