Categories: News-Headlines

इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम के पहले दिन गजा से कुल 24 बंधक रिहा

इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम के पहले दिन शुक्रवार को गजा से कुल 24 बंधक रिहा किए गए। हमास द्वारा छोड़े गए 24 बंधकों में 13 इजरायली, 10 थाई और एक फिलिपिन नागरिक शामिल है।

थाईलैंड की प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने कल कहा था कि 7 अक्टूबर को इज़राइल में हमास के हमले के दौरान फिलिस्तीनी आतंकियों द्वारा अपहृत 12 थाई बंधक शुक्रवार को रिहा किए गए लेकिन आज थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने केवल 10 थाई नागरिकों को छोडे जाने की पुष्टि की।

इनमें नौ पुरुष और एक महिला है। थाइलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेल अवीव में थाई दूतावास ने रिहा किए गए बंधकों की संख्या पहले 12 बताई थी लेकिन कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी की सोशल मीडिया पोस्‍ट के बाद 10 थाई बंधकों के रिहाई की पुष्टि हुई।

हमास ने बंधकों को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंप दिया है। दूसरी तरफ कतर की पहल पर हुए इस समझौते के तहत विभिन्न आरोपों में कैद महिलाओं और बच्‍चों सहित 39 फिलिस्तीनी भी छोडे गए। आगामी दिनों में 100 से अधिक और फिलिस्तीनी कैदी रिहा किए जाने हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि हमास द्वारा आज छोडे जाने वाले बंधकों की नई सूची मिली है। अगर और बंधक छोडे गए तो संघर्ष विराम आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस समझौते के तहत चार दिन में हमास को कम से कम 50 बंधक छोडने हैं जबकि इजराइल को एक सौ पचास से अधिक फिलिस्तीनी कैदी रिहा करने हैं। दोनों पक्षों ने महिलाओं और बच्‍चों को रिहा करने से इसकी शुरुआत की है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

3 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.