भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में बीआरएस सरकार ने लोगों के लिए कुछ भी ठोस कार्य नहीं किया।
हैदराबाद में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में बीआरएस सरकार केवल भ्रष्टाचार में ही लिप्त रही। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान बीआरएस सरकार को उखाड़ने के लिए तैयार है।
अमित शाह ने कहा कि युवा, किसान, दलित और पिछडे वर्ग सहित समाज के सभी वर्ग निराश हैं। उन्होंने कहा कि अधिशेष राजस्व वाला राज्य अब लाखों करोड़ रुपए के ऋण में फंसा है।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद-370 को निरस्त करने और तुरंत तीन तलाक कानून जैसी कुप्रथा को समाप्त करने सहित अपने सभी वायदे पूरे किए हैं। उन्होंने लोगों से यह याद रखने की अपील की कि उनके वोट का उपयोग न सिर्फ जनप्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए हो बल्कि राज्य और देश के भविष्य के लिए भी हो।
गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर धर्म के आधार पर दिया गया आरक्षण समाप्त किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि भाजपा को वोट दें क्योंकि बीआरएस, कांग्रेस और एमआईएम परिवारवादी पार्टी है और तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment