रक्षा मंत्रालय ने 667 करोड़ रुपये की लागत से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए छह डोर्नियर-228 विमानों की खरीद हेतु एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस विमान का उपयोग भारतीय वायु सेना द्वारा रूट परिवहन की गतिविधियों और संचार संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाता रहा है। इसके अलावा, इनका उपयोग भारतीय वायुसेना के परिवहन पायलटों के प्रशिक्षण के लिए भी किया गया है। छह विमानों की वर्तमान खेप उन्नत व कम ईंधन की खपत वाले इंजन के साथ पांच ब्लेड से सुसज्जित समग्र प्रोपेलर के साथ खरीदी जा रही है।
यह विमान पूर्वोत्तर क्षेत्र के सीमित रूप से तैयार/छोटे रनवे और भारत की द्वीप श्रृंखलाओं से मध्यम दूरी की संचालन गतिविधियों के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है। इन छह विमानों के शामिल होने से दूर-दराज के इलाकों में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment