रक्षा मंत्रालय ने 31 मार्च, 2023 को अल्ट्रा डायमेंशन्स प्राइवेट लिमिटेड (यूडीपीएल), विशाखापत्तनम के साथ गोवा और कोच्चि में नौसेना विमान यार्ड (एनएवाई) के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 470 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। ये यार्ड गोवा और कोच्चि में नौसेना के विमानों, एयरो इंजन, रोटेबल्स और परीक्षण उपकरणों की सर्विसिंग/मरम्मत का काम करते हैं।
भारतीय नौसेना के बेड़े में नवीनतम अत्याधुनिक विमानों को शामिल करने के लिए नौसेना के विमान यार्डों में मौजूदा रखरखाव और मरम्मत सुविधाओं के आधुनिकीकरण की आवश्यकता है ताकि विमानन मेंटेनंस की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को पूरा करने में तकनीकी और क्षमतागत खाई को पाटा जा सके। इस आधुनिकीकरण में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड मशीनरी और कॉम्पोज़िट रिपेयर बे के साथ रिपेयर सुविधाएं शामिल हैं। यह परियोजना तीन वर्षों की अवधि में 1.8 लाख से ज्यादा मानव-दिवसों का रोजगार सृजित करेगी।
यह आधुनिकीकरण नौसेना विमानन प्लेटफार्मों की ऑपरेशनल रेडीनेस को बढ़ाएगा और मरम्मत से जुड़े कार्यों के लिए बाहरी एजेंसियों और विदेशी मूल के उपकरण निर्माताओं (ओईएम) पर निर्भरता कम करेगा। यह प्रोजेक्ट ‘आत्मनिर्भर भारत’ का गौरवशाली ध्वजवाहक होगा।
इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने 24 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के निगरानी सलाहकार के रूप में मेकॉन लिमिटेड, रांची के साथ अनुबंध किया है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment