फरवरी 2023 तक भारत सरकार के मासिक खाते को समेकित कर दिया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इसकी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
भारत सरकार को फरवरी 2023 तक 20,39,728 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संशोधित अनुमान 2022-23 का 83.9 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं। इसमें से 17,32,193 करोड़ रुपये का कर राजस्व (केंद्र को विशुद्ध रूप से प्राप्त), 2,48,635 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 58,900 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में 20,229 करोड़ रुपये के ऋण की वसूली और 38,671 करोड़ रुपये की विविध पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों में हिस्सेदारी के अंतरण के रूप में राज्य सरकारों को 8,08,088 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20,266 करोड़ रुपये ज्यादा है।
भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 34,93,590 करोड़ रुपये (संबंधित संशोधित अनुमान 2022-23 का 83.4 प्रतिशत) है, जिसमें से 29,03,363 करोड़ रुपये राजस्व खाते से संबंधित हैं और 5,90,227 करोड़ रुपये पूंजी खाते पर है। कुल राजस्व व्यय में से 7,98,957 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के मद में हैं और 4,59,547 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद में हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment