Categories: News-Headlines

यमन समृथित हॉ‍थी विद्रोहियों ने इस्राइल की प्रमुख समुद्री जहाज कंपनी अब्राहम उंगर से जुडे वाणिजिक पोतो पर मिसाइलें दागी

यमन समृथित हॉ‍थी विद्रोहियों ने रविवार को इस्राइल की प्रमुख समुद्री जहाज कंपनी अब्राहम उंगर से जुडे वाणिजिक पोतो पर मिसाइलें दागी। लाल सागर में रविवार को हुए इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास के बीच लडाई छिडने के बाद पहली बार समुद्री जहाजों को निशाना बनाया गया है। अमेरिका के सैनिक प्रवक्‍ता ने बताया कि ये हमले अंतर्राष्‍ट्रीय वाणिज्‍य और समुद्री सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है और इन जहाजों पर काम करने वाले लोगों के जीवन के लिए जोखिम हैं। हॉथी के प्रवक्‍ता जनरल याहया सारी ने हमलों की जिम्‍मेदारी स्‍वीकार की है।

उन्‍होंने कहा कि पहले पोत पर मिसाइल से और दूसरे पोत पर ड्रोन से हमला किया गया। हॉथी विद्रोही लाल सागर में कई पोतो पर हमले कर रहे हैं और इस्राइल को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइलें दाग रहे हैं।

इस बीच, अमेरिका ने यमन के विद्रोहियों की ओर से दागे गए चार ड्रोन मार गिराए।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.