प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि संसद लोकतंत्र का मंदिर और विकसित भारत की नींव मजबूत करने के लिए लोगों की आकांक्षाओं का महत्वपूर्ण मंच है। संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों से अनुरोध किया कि जो भी विधेयक सदन में रखे जाते है उन पर गहन चर्चा की तैयारी के साथ आए। उन्होंने कहा कि जब नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ था तो सत्र छोटा था जिसमें ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार सदन में काम करने का व्यापक अवसर होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों का सशक्तिकरण ही राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की कुंजी है। प्रधानमंत्री ने विपक्ष से सहयोग का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष की छवि नकारात्मक और नफरती बनती है तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की बहुत बडी भूमिका होती है और विपक्ष को इसे निभाने में सक्षम होना चाहिए।
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। इस दौरान बीजेपी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा में ‘तीसरी बार मोदी सरकार’ और ‘बार-बार मोदी सरकार’ के नारे लगाए।
रबाडा की 150+ वाली आग, कोहली का बिंदास वार... आंकड़े भी कह रहे- फाइनल में… Read More
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम… Read More
Rule Change: LPG से पेट्रोल-डीजल तक... कल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, कारें… Read More
CM थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के अटकने में छिपी है साजिश? डायरेक्टर ने… Read More
CBSE के OSM टेंडर में हुआ खेल! 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने खोली पोल… Read More
लड़की नदी में डूब रही थी, बचाने के लिए एक-एक कर कूद गए 5 लोग,… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment