मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई तक मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हिमाचल प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। तेज बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण हिमाचल के चार जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई। भूस्खलन के कारण 129 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है और छह सौ से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं।
शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में आज सुबह एक पांच मंजिला इमारत गिर गई हालांकि एहतियात के तौर पर भवन को बीती रात ही खाली करवा लिया गया था। वहीं रामपुर क्षेत्र की सरपारा पंचायत में बादल फटने के कारण कुछ घरों व गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए मंडी, कांगड़ा व सिरमौर जिले में आज सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है जबकि कुल्लू जिला के बंजार व मनाली उपमंडल में भी आज सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। लगातार बारिश से ब्यास और गिरि नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में एक सौ 29 सड़कों पर भूस्खलन के कारण यातायात ठप्प है। मौसम विभाग ने किन्नौर व लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के बाकि दस जिलों के लिए आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment