Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वीवीडीएन इनोवेशन पार्क में एरिक्सन की पहली भारत निर्मित एंटीना संयंत्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज मानेसर स्थित वीवीडीएन के ग्लोबल इनोवेशन पार्क में एरिक्सन की अत्याधुनिक एंटीना विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने संयंत्र का शुभारम्भ किया। इसके बाद अत्याधुनिक एंटीना उत्पादन लाइन का दो मिनट का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसका दर्शकों और गणमान्य व्यक्तियों ने अवलोकन किया।

इस आयोजन को भारत की डिजिटल और विनिर्माण यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ” यह एक विनिर्माण इकाई के शुभारंभ से कहीं अधिक है – यह एक ऐसी सुविधा के जन्म का प्रतीक है, जो भविष्य के नेटवर्क को शक्ति प्रदान करेगी और दुनिया भर में लाखों लोगों को जोड़ेगी। यह भारत की क्षमताओं में वैश्विक विश्वास और अपने भविष्य के प्रति भारत के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है। “

भारत सरकार के व्यापक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “यह वह जगह है जहां वैश्विक प्रौद्योगिकी भारतीय प्रतिभा के साथ मिलती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ मिशन ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ आंदोलन के रूप में विकसित हो रहा है। “

भारत के दूरसंचार क्षेत्र पर प्रौद्योगिकी के संदर्भ में वैश्विक साझेदारी के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एरिक्सन, एप्पल, गूगल और क्वालकॉम जैसी कंपनियों का वैश्विक निवेश वित्तीय योगदान से कहीं आगे जाता है। उन्होंने कहा, “वे हमारे इंजीनियरों के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, विश्व स्तरीय उत्पादन मानक और व्यापक प्रशिक्षण क्षमताएं लेकर आते हैं।” उन्होंने कहा कि इस तरह के सहयोग भारतीय प्रतिभाओं को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में सहायक रहे हैं।

एरिक्सन के योगदान पर प्रकाश डालते हुए, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कंपनी की पहलों ने वैश्विक मूल्य श्रृंखला में भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाया है, जिसमें नेटवर्क एपीआई, ऑटोमेशन और बेंगलुरु में इसका ग्लोबल एआई एक्सेलरेटर शामिल है। उन्होंने कहा, “अगले दो दशकों में जब भारत अमृत काल से शताब्दी काल की ओर बढ़ेगा, तो यह यात्रा न केवल भारत को बदल देगी, बल्कि भारत के माध्यम से दुनिया को बदलने में मदद करेगी।”

एरिक्सन और वीवीडीएन टेक्नोलॉजी के बीच सहयोग से विकसित यह सुविधा वैश्विक बाजारों के लिए भारत में निष्क्रिय एंटेना का उत्पादन करने वाली एरिक्सन की पहली सुविधा है। जुलाई 2025 में शिपमेंट शुरू होने की उम्मीद है। यह अपनी तरह की एक अनूठी सुविधा है, जहां घरेलू बाजार के लिए कठोर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए निर्मित निष्क्रिय एंटेना उत्पादन का 50 प्रतिशत से अधिक स्थानीयकृत किया जाएगा , जो भारत के एक विश्वसनीय वैश्विक विनिर्माण और नवाचार केंद्र के रूप में उभरने को मजबूत करेगा।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस बदलाव के लिए भारत के सक्षम इको-सिस्टम नीति को भी श्रेय दिया। उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की सफलता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसने 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया है, उत्पादन आउटपुट में 80,000 करोड़ रुपये का सृजन किया है और 34,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। उदार एफडीआई नीतियों और क्षेत्रीय सुधारों ने 2000 से 39 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक विदेशी निवेश के साथ विकास को और आगे बढ़ाया है और दूरसंचार अब भारत के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 7 प्रतिशत का योगदान दे रहा है।

स्थानीय प्रतिभा के विकास का समर्थन करते हुए, दूरसंचार विभाग के 100 शैक्षणिक संस्थानों में 5जी उपयोग केस प्रयोगशालाएं और एरिक्सन का ‘एजुकेट’ प्लेटफॉर्म, एआई, आईओटी और अगली पीढ़ी के दूरसंचार में आधारभूत ज्ञान के साथ 10,000 से अधिक छात्रों को सशक्त बना रहा है।

एरिक्सन के एंटीना सिस्टम के प्रमुख, मिकाएल एरिक्सन ने कहा: “यह सुविधा भारतीय प्रतिभा, इंजीनियरिंग और नवाचार में एक दीर्घकालिक निवेश है। हम यहां एक पूर्ण-स्पेक्ट्रम एंटीना इको-सिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.