मॉयल (मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड) ने फरवरी, 2023 में 1.31 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। वहीं, फरवरी 2023 के दौरान 1.32 लाख टन मैंगनीज अयस्क की बिक्री की गई, जो फरवरी, 2022 की तुलना में 19 फीसदी अधिक है।
मॉयल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत कुमार सक्सेना ने कंपनी को उत्पादन में बढ़ोतरी के रूझान को लगातार बनाए रखने के लिए बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी आने वाले महीनों में और अधिक उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार है।
मॉयल, भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन मिनीरत्न श्रेणी के तहत अनुसूची-ए की सीपीएसई है। यह कुल उत्पादन में 45 फीसदी योगदान करने के साथ देश में मैंगनीज अयस्क की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है। मॉयल महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 11 खानों का परिचालन करती है। यह साल 2030 तक अपने उत्पादन को दोगुने से अधिक 30 लाख टन करने की महत्वाकांक्षी सोच रखती है। मॉयल मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के अलावा गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी व्यावसायिक अवसरों की तलाश कर रही है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment