Categories: News-Headlines

भारतीय खान ब्यूरो ने राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की खदानों को पांच सितारा रेटिंग प्रदान की

भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) ने राष्ट्रीय खनिज विकास निगम- एनएमडीसी की लौह अयस्क खदानों – किरंदुल डिपॉजिट – 14 एमजेड, किरंदुल डिपॉजिट – 14 एनएमजेड और बचेली डिपॉजिट – 5 को बुधवार के दिन नागपुर में पांच सितारा रेटिंग से सम्मानित किया है। केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के उत्पादन निदेशक दिलीप कुमार मोहंती को पुरस्कार प्रदान किया।

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाली खदानें लगातार देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले खनन पट्टों में शामिल हैं और भारतीय खान ब्यूरो के द्वारा खान मंत्रालय की तरफ से स्टार रेटिंग प्रणाली में पांच सितारा रेटिंग प्राप्त करती हैं। सतत विकास ढांचे (एसडीएफ) के कार्यान्वयन के लिए किए गए उनके प्रयासों और विभिन्न कार्य योजनाओं के आधार पर खानों का मूल्यांकन किया जाता है। वैज्ञानिक एवं कुशल खनन के माध्यम से प्रभावी प्रबंधन; स्थान परिवर्तन और पुनर्वास के सामाजिक प्रभावों को संबोधित करना; स्थानीय सामुदायिक जुड़ाव व कल्याणकारी कार्यक्रम; प्रगतिशील तथा अंतिम खान परिक्षेत्र; और अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाना आदि ये सभी मूल्यांकन के स्थापित मानदण्ड हैं।

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने नागपुर में भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष खनन प्रदर्शनी में भाग लिया। खान मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने कंपनी और भारत के खनन क्षेत्र की प्रगति तथा हालिया पहल का उल्लेख करते हुए एनएमडीसी पवेलियन का उद्घाटन किया।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

10 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

10 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

12 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

14 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

14 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.