Categories: News-Headlines

यूरोपीय निवेश बैंक की वैश्विक निदेशक ने नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं के वित्तपोषण पर सहयोग करने के लिए IREDA के सीएमडी से मुलाकात की

यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) की वैश्विक निदेशक मारिया शॉ बैरागन ने आज भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रदीप कुमार दास से इरेडा के कॉरपोरेट कार्यालय में मुलाकात की।

प्रदीप कुमार दास ने संभावित सहयोग पर अपनी टिप्पणी में कहा कि “इरेडा वित्तपोषण के माध्यम से भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के विकास का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और हमें अपने जलवायु लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए यूरोपीय निवेश बैंक के साथ साझेदारी करने में खुशी महसूस होगी। यह सहयोग भारत में नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं के विकास के लिए बहुत आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा, जिससे देशवासियों के लिए नए अवसरों का निर्माण करने में मदद मिलेगी और वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन के माध्यम से देश की स्थापित ऊर्जा क्षमता का 50 प्रतिशत प्राप्त करने वाले भारत सरकार के लक्ष्य को बढ़ावा मिलेगा।”

आईआरईडीए के सीएमडी, प्रदीप कुमार दास ने इस बात पर बल दिया कि इस प्रकार का सहयोग नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, हरित अमोनिया, ई-मोबिलिटी, बैटरी स्टोरेज आदि के उभरते क्षेत्रों में नए अवसर उत्पन्न कर सकता है और परियोजना विकासकर्ताओं, निवेशकों और अन्य हितधारकों को दो प्रतिष्ठित संस्थानों की विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ उठाने में सक्षम बना सकता है। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए तीव्रता से चिरस्थायी भविष्य निर्माण करने में मदद कर सकता है।

ईआईबी की वैश्विक निदेशक मारिया शॉ बैरागन ने पिछले तीन वर्षों में प्रभावशाली वृद्धि करने के लिए इरेडा की सराहना की। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को जल्दी और प्रभावी एवं गुणात्मक रूप से वित्तपोषित करने के लिए इरेडा टीम की भी प्रशंसा की।

इस बैठक में चिंतन शाह, निदेशक (तकनीकी), इरेडा, डॉ. आर.सी. शर्मा, सीएफओ, इरेडा और अन्य वरिष्ठ इरेडा और ईआईबी के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

9 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

10 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

12 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

13 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

14 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.