Categories: News-Headlines

महाराष्‍ट्र के नासिक जिले में 30 लोगों में डेल्‍टा वेरियंट संक्रमण की पुष्टि हुई

महाराष्‍ट्र के नासिक जिले में 30 लोगों में डेल्‍टा वेरियंट संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह संक्रमण डेल्‍टा प्‍लस से हलका है। इसके साथ ही महाराष्‍ट्र में इस संक्रमण से ग्रसित लोगों की संख्‍या 56 हो गई है। महाराष्ट्र के नासिक से कुल 155 नमूने परीक्षण के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए थे और उनमें से 26 मरीज डेल्टा पॉजीटीव पाए गए। इनमें से दो मरीज नासिक शहर से हैं तथा अन्य मरीज ग्रामीण इलाकों से हैं। रिपोर्ट के अनुसार सिन्नर, निफाड, नांदगांव और चांदवड़ तालुकों में डेल्टा के मरीज पाए गए है। इसलिए नासिक के जिलाधिकारी सूरज मांढरे ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। इस बीच, कोरोना पर राज्यस्तरीय एक्शन फोर्सने कहा है कि राज्य के अन्य जिलों की तुलना में उन सभी 11 जिलों में टीकाकरण की दर बहुत कम है, जहां तीसरे स्तर के कोविड प्रतिबंध लागू हैं। इसलिए फोर्स ने सिफारिश की है कि इन सभी 11 जिलों में 70% टीकाकरण पुरा होने तक प्रतिबंध बनाए रखे जाए।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.