Categories: News-Headlines

भारत ने शंघाई सहयोग संगठन के अधिदेश के कार्यान्वयन में योगदान की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस० जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन परिषद की 20वीं बैठक में संगठन के अधिदेश को लागू करने के लिए रचनात्‍मक योगदान की प्रतिबद्धता को अभिव्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व, संगठन के व्‍यापार और आर्थिक एजेंडे के व्‍यावहारिक कार्यान्‍वयन की दिशा में बढ़ रहा है, ऐसे में संयुक्‍त गतिविधियों के जलवायु प्रभावों पर ध्‍यान दिया जाना चाहिए।

डॉक्‍टर जयशंकर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की एक सूर्य एक विश्‍व : एक ग्रिड और ग्रीन ग्रिड पहल के आह्वान से, मजबूत वैश्‍विक ग्रिड के विकास की ओर बढ़ने की सम्‍भावना है। उन्‍होंने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन की गति को धीमा करने सम्‍बंधी अनुभवों को साझा करने और एससीओ प्रारूप को अपनाने के लिए तैयार है।

विदेश मंत्री ने कहा कि कोविड महामारी ने वैश्‍विक संस्‍थानों की खामियों को उजागर किया है इसलिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन सहित वैश्‍विक संस्‍थानों में सुधार की बहुत आवश्‍यकता है।

डॉक्‍टर एस० जयशंकर ने एससीओ क्षेत्र में सहयोग, निवेश और भौतिक तथा डिजिटल कनेक्‍टि‍विटी के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्‍होंने कहा कि कोई भी गम्‍भीर कनेक्‍टिविटी पहल परामर्शक, पारदर्शी, सहभागी और अंतरराष्‍ट्रीय कानून के मूल सिद्धांत के अनुरूप होनी चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

12 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.