Categories: News-Headlines

भारत के उम्मीदवार, प्रवीण सिन्हा, इंटरपोल की कार्यकारी समिति में एशिया के लिए प्रतिनिधि चुने गए

सीबीआई के विशेष निदेशक प्रवीन सिन्‍हा को अंतरराष्‍ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन – इंटरपोल की कार्यकारी समिति में एशिया का प्रतिनिधि चुना गया है।

सूत्रों के अनुसार इस चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला था। दो पदों के लिए भारत के साथ मुकाबले में चार प्रतिद्वंदी थे। ये थे- चीन, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और जॉर्डन।

सूत्रों के अनुसार भारत की यह जीत विश्‍व में व्‍यापक और समन्‍वित तरीके से किए गए चुनाव प्रचार का परिणाम है। इसके लिए मित्र देशों के साथ विभिन्‍न स्‍तरों पर द्विपक्षीय बातचीत कर महत्‍वपूर्ण समर्थन जुटाया गया।

विभिन्‍न देशों में भारत के दूतावासों और उच्‍चायोगों ने नियमित रूप से वहां की सरकारों के साथ बातचीत की। दिल्‍ली में विदेशों के दूतावासों और उच्‍चायोगों से भी सम्‍पर्क किया गया। भारत के राष्‍ट्रीय केन्‍द्रीय ब्‍यूरो ने भी अन्‍य देशों में अपने समकक्ष संस्‍थानों से सम्‍पर्क बनाए रखा।

यह चुनाव तुर्की के इस्तानबुल में जारी इंटरपोल महासभा की 89वीं बैठक के दौरान कराया गया। इंटरपोल, अंतर देशीय संगठित अपराधों, आतंकवाद और साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक महत्‍वपूर्ण निकाय है।

Good day for Indian diplomacy.

Elected to the @UNESCO World Heritage Committee for 2021-25.

Praveen Sinha also elected to the @INTERPOL_HQ Executive Committee.

Keep it up #TeamMEA.

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 25, 2021

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.