Categories: News-Headlines

भारत ने रूसी सेना में काम करने के लिए भारतीयों को ठगे जाने का मामला रूस सरकार के साथ दृढ़ता से उठाया

भारत ने रूसी सेना में काम करने के लिए भारतीयों को ठगे जाने का मामला रूस सरकार के साथ दृढ़ता से उठाया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि झूठे वादे करके भर्ती करने वाले एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने कल कई शहरों में तलाशी और आपत्तिजनक सबूत इकट्ठा करके एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। कई एजेंटों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने भारतीय नागरिकों से अपील की कि वे रूसी सेना में सहायक नौकरियों के लिए एजेंटों के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि यह खतरनाक और जोखिम से भरा है। उन्होंने कहा कि भारत, रूसी सेना में सहायक स्टाफ के रूप में काम कर रहे अपने नागरिकों की शीघ्र रिहाई और उनकी स्‍वदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, रणधीर जयसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के दौरे पर है। भारत ने जून 2022 में काबुल में अपना तकनीकी मिशन खोला था। यह मिशन अफगानिस्‍तान में भारत के मानवीय सहायता प्रयासों को सुविधाजनक और समन्वित बनाने का कार्य कर रहा है।

यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने अफगान अधिकारियों के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकें कीं। प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और अफगान व्यापारिक समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान के लोगों को भारत की मानवीय सहायता पर चर्चा की और अफगान व्यापारियों द्वारा चाबहार बंदरगाह के उपयोग पर भी चर्चा की।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.