Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू और कश्मीर में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को चौड़ा करने तथा सुदृढ़ीकरण करने के लिए 2093.92 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-701 के राफियाबाद-कुपवाड़ा-चौकीबल-तंगधार-चामकोट खंड को चौड़ा करने तथा सुदृढ़ करने की परियोजना के लिए 1404.94 करोड़ रुपये के आवंटन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पैकेज I के तहत ईपीसी मोड पर बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में प्रोजेक्ट बीकन के तहत क्रियान्वित इस परियोजना का लक्ष्य 51 किलोमीटर के मार्ग को दोनों तरफ से चौड़ीकरण के साथ 2-लेन वाली वाली सड़क में परिवर्तित करना है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और रसद सामग्री पहुंचाने के लिए बारामूला तथा कुपवाड़ा जिलों को जोड़ने वाला यह मार्ग एक सराहनीय भूमिका निभाता है। नितिन गडकरी ने कहा कि यह सड़क अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास उत्तरी कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र के विकास का अभिन्न अंग है।

नितिन गडकरी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि एसडीए पार्किंग (जबरवान पार्क के पास) से शंकराचार्य मंदिर तक रोपवे के विकास, संचालन एवं रखरखाव के लिए 126.58 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दे दी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्रीनगर जिले में 1.05 किलोमीटर तक फैली यह परियोजना हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर संचालित होती है, जिसमें 700 पीपीएचपीडी परिवहन की क्षमता के साथ मोनोकेबल डिटेचेबल गोंडोला (एमडीजी) तकनीक का उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना नगर शहर और डल झील का मनोरम दृश्य पेश करने, एक सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। नितिन गडकरी ने कहा कि यह परिवहन व्यवस्था दिव्यांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मंदिर तक आसान पहुंच सुनिश्चित करती है, जिससे यात्रा का समय लगभग 30 मिनट से घटकर लगभग 5 मिनट हो जाता है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, यह सुविधा परिवहन के लिए एक पर्यावरण-अनुकूल माध्यम के रूप में कार्य करती है और इससे स्थानीय आबादी के लिए रोजगार के अवसर सृजित होते हैं तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलने से क्षेत्र में आर्थिक लाभ भी बढ़ता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-244 के नाशरी-चेनानी खंड के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए 562.40 करोड़ रुपये आवंटित कर दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि उधमपुर और रामबन जिलों में लगभग 39.10 किलोमीटर तक फैली यह सड़क परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग (ओ) के तहत ईपीसी मोड पर संचालित होती है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यहां पटनीटॉप एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस वजह से मार्ग में सुधार होने के बाद पटनीटॉप तक बेहतर सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध हो जाएगी और इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

25 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

1 hour ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.