वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि बिल्डर हार्डवेयर इंडस्ट्री बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। जिसकी वजह से भारत, ग्लोबल बिल्डर हार्डवेयर निर्यात में 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष 20 सप्लायर में शामिल है।
ईईपीसी इंडिया द्वारा आयोजित बिल्डर हार्डवेयर एक्सपो को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए, आज मंत्री ने कहा कि भारत के बिल्डर हार्डवेयर उत्पादों की सभी महाद्वीपों में काफी मांग है।
भारतीय इंजीनियरिंग गुड्स सेक्टर में भारतीय बिल्डर हार्डवेयर उत्पाद सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले में से एक है। जो कि देश से होने वाले निर्यात का प्रमुख सेक्टर है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्येग मंत्रालय के सचिव बीबी स्वैन ने कहा “बिल्डर हार्डवेयर इंडस्ट्री कंस्ट्रक्शन उपकरण इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। 2020 में कुल कारोबार 6.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर था और कंस्ट्रक्शन मार्केट को 2025 तक विश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा बाजार बनने की उम्मीद है।”
भारत, दुनिया में बिल्डर हार्डवेयर उत्पादों का 17वां सबसे बड़ा सप्लायर है और बिल्डर हार्डवेयर उत्पादों का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनने की सरकार की महत्वाकांक्षा को पूरा करने की राह पर है।
बीबी स्वैन ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 60 प्रतिशत से अधिक सदस्यों के साथ ईईपीसी इंडिया ने वेबिनार और वर्चुअल एक्सपो के रूप में, महामारी के दौरान छोटे कारोबारियों को वैश्विक संपर्क के अवसर प्रदान करने के लिए कई पहलें की है।
उन्होंने कहा “भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय रही है कि एमएसएमई योजनाओं के सभी लाभ समय पर लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचें,”
ईईपीसी इंडिया के अध्यक्ष महेश देसाई ने कहा कि चार दिवसीय वर्चुअल एक्सपो भारतीय कारोबारियों को नौ फोकस क्षेत्रीय और ट्रेड ब्लॉक के विदेशी खरीदारों को 200 से अधिक घरेलू बिल्डर हार्डवेयर उत्पादों की एक श्रृंखला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा, “खरीदारों में कांट्रैक्टर, बिल्डर, बिल्डिंग इंजीनियर, आर्किटेक्ट, लैंडस्केप कलाकार, इंटीरियर डिजाइनर, सलाहकार और परियोजना प्रबंधन पेशेवर शामिल होंगे।”
एक्सपो में बोलते हुए, ईईपीसी इंडिया के वाइस चेयरमैन अरुण कुमार गरोडिया ने कहा कि भारत अग्रणी बिल्डर हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग और निर्यातक देशों की श्रेणी में शामिल है।
उन्होंने कहा “भारत सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर, वित्त वर्ष 2024 तक 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर और वित्त वर्ष 2028 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर निर्यात तक पहुंचने के लिए भारतीय उत्पादों को विश्व के खरीदारों के लिए एकमात्र पसंद बनाकर उत्पादों के निर्यात का एक राष्ट्रीय मिशन निर्धारित किया है।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment