केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज वैश्विक तंबाकू नियंत्रण प्रगति के 25 वर्षों को उजागर करने के लिए आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया। यह कार्यक्रम तंबाकू मुक्त बच्चों के अभियान की 25वें वार्षिक समारोह का हिस्सा था। तंबाकू मुक्त बच्चों के अभियान ने एक घंटे तक चलने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम की मेजबानी की जिसमें बताया गया कि तंबाकू नियंत्रण आंदोलनों ने किस प्रकार दुनिया भर के देशों में तंबाकू के उपयोग में उल्लेखनीय गिरावट लाने में कामयाबी हासिल की है। इस कार्यक्रम में पांच देशों के निर्वाचित अधिकारियों और सिविल सोसायटी के नेताओं ने भी भाग लिया। उनका मानना है कि तंबाकू के उपयोग में दो अंकों की गिरावट आई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 75 वर्षों में संक्रामक रोगों को नियंत्रित करने में देश ने पर्याप्त प्रगति की है। उन्होंने कहा कि तंबाकू का उपयोग समय से पहले, एनसीडी से संबंधित मृत्यु दर और रुग्णता का एक प्रमुख कारण है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बढ़ती हुई चुनौती है।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment