Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां 25 जून 2021

आज प्रकाशित सभी अखबारों ने जम्मू-कश्मीर पर हुई सर्वदलीय बैठक की चर्चा को सुर्खियों में दिया है। अमर उजाला ने लिखा है-पूर्ण राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध, लेकिन पहले परिसीमन फिर चुनाव। जनसत्ता ने भी परिसीमन के बाद चुनाव प्रक्रिया को अहमियत दी है- बॉक्स में लिखा है महबूबा के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन। दैनिक भास्कर ने बैठक को महामंथन की संज्ञा दी है। राजस्थान पत्रिका ने इसे पहली खबर बनाते हुए लिखा है-मिटेगी दिल-दिल्ली की दूरी। हरिभूमि लिखता है-मुस्कुराते चेहरे सकारात्मक माहौल।

राष्ट्रीय सहारा की खबर है-विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आगाह किया कि अगर मौजूदा चलन जारी रहा तो कोविड-19 के सबसे अधिक संक्रामक प्रकार डेल्टा के अन्य स्वरूपों के मुकाबले हावी होने की आशंका। डेल्टा दुनिया के 85 देशों में मिला। लोकसत्य ने लिखा है नया वायरस न केवल शरीर की एंटीबॉडी खत्म करता है बल्कि बहुत जल्दी संक्रमित होने वाला वायरस है। हिंदुस्तान ने लिखा है-डेल्टा 172 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक।

जनसत्ता की बड़ी खबर है-हॉंगकॉग में बंद हुआ लोक मर्थक अखबार। पत्र ने इसे अभिव्यक्ति पर चोट बताते हुए लिखा है-अंतिम संस्करण खरीदने के लिए लोग कतारों में लगे।

हरिभूमि और कुछ अन्य अखबारों ने राष्ट्रपति के आज अपने गृहनगर की यात्रा पर रवाना होने की खबर पहले पन्ने पर दी है। महामहिम अपने स्कूल के दिनों के साथी और समाजसेवा के शुरुआती दिनों के पुराने परिचितों से मिलेंगे।

दैनिक ट्रिब्यून ने कोरोने के चलते रद्द हुई अमरनाथ यात्रा के संबंध में चित्र के साथ लिखा है-जयेष्ठ पूर्णिमा पर कल गुफा में संपन्न हुई प्रथम पूजा।

अखबारों ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल के आज शाम चार बजे छात्रों के साथ सवाल-जवाब के कार्यक्रम पर लिखा है- शिक्षामंत्री आज होंगे लाइव।

शीर्ष न्यायालय का राज्य सरकारों को ये निर्देश कि सभी बोर्ड 31 जुलाई तक 12वीं कक्षा के परिणाम जारी करें, लगभग सभी अखबारों के मुख पृष्ठ पर है।

दैनिक भास्कर ने विशेष शीर्षक से खबर दी है-बच्चों और किशोरों को सेहतमंद रखने की कवायद, ब्रिटेन का फैसला जंकफूड के विज्ञापन ऑनलाइन नहीं दिखाए जा सकेंगे। टीवी पर भी रात नौ बजे से पहले प्रतिबंध।

अखबारों ने मौसम विभाग के हवाले से लिखा है दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान को मॉनसून की पहली बारिश का इंतजार जुलाई तक करना पड़ सकता है। हिंदुस्तान ने लिखा है-दिल्ली में आज आंधी और बूंदा-बांदी के आसार।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.