कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के क्रम में एपीडा ने भारतीय दूतावास के साथ मिलकर अल्जीरिया के साथ एक वर्चुअल खरीदार विक्रेता बैठक (वीबीएसएम) का आयोजन जिसमें दोनों देशों के कृषि मूल्य श्रृंखला के प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।
बुधवार को आयोजित ‘भारत और अल्जीरिया के बीच कृषि क्षेत्र में अवसर’ शीर्षक के इस वीबीएसएम में भारत और अल्जीरिया के निर्यातकों, प्रसंस्करणकर्ताओं और कृषि वस्तुओं के व्यापारियों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मौजूदा कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण निर्यात प्रोत्साहन कार्यक्रमों को भौतिक रूप से आयोजित करना संभव नहीं था। एपीडा निर्यातकों और आयातकों को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न देशों के साथ वीबीएसएम की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है।
अल्जीरिया के व्यापार एवं सरकारी अधिकारियों के साथ आयोजित इस वीबीएसएम में भारत के भौगोलिक संकेत (जीआई) से प्रमाणित कृषि उत्पादों के बढ़ते निर्यात की गुंजाइश पर चर्चा की गई। वीबीएसएम के दौरान अल्जीरिया को अनाज, पशु उत्पाद, गैर-बासमती और बासमती चावल सहित विभिन्न उत्पादों के निर्यात की क्षमता पर चर्चा की गई।
इस वीबीएसएम में एपीडा और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के अलावा ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया फूड प्रॉसेसर्स एसोसिएशन के अधिकारियों सहित व्यापार प्रतिनिधियों, सार्ल एग्रो प्लास्ट कम्पेंट, यूरल केबलाइन, हद्दादी मेड बिजनेस एक्सपोर्ट आदि अल्जीरिया के आयातकों ने भाग लिया।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment