Categories: News-Headlines

भारत कौशल विकास और डिजिटलीकरण पर विशेष ध्‍यान दे रहा है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत कौशल विकास और डिजीटलीकरण पर विशेष ध्‍यान दे रहा है, ताकि लोगों का जीवन अधिक सुगम तथा अर्थव्‍यवस्‍था को पारदर्शी और सुगठित बनाया जा सके। उन्‍होंने कहा है कि कुशल युवा शक्ति और विशाल घरेलू बाजार के कारण भारत विश्‍व को अपनी ओर आकर्षित करता है। वाशिंगटन डीसी में स्प्रिंग मीटिंग-2023 के दौरान पीटरसन इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल इकोनोमिक्‍स में एक कार्यक्रम में निर्मला सीतारमण ने यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि देश विनिर्माण क्षेत्र में आगे बढने के प्रयासों के साथ दीर्घकालिक विकास की ओर अग्रसर है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि जी-20 में भारत को सभी देशों को एक साथ लाने का अवसर मिला है, ताकि मध्‍यम और निम्‍न आय वाले देशों की ऋण संबंधी समस्‍या को सुलझाया जा सके। उन्‍होंने कहा कि बहुपक्षीय संस्‍थाएं कर्ज के बोझ से लदे देशों को तीन से पांच वर्ष में राहत देने का प्रस्‍ताव लेकर आ रही हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्‍यक्षता में ऋण संबंधी समस्‍याओं पर जानकारियों को साझा किया जाएगा और इस पर चर्चा भी होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

51 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.