Categories: News-Headlines

भारत की हिन्द-प्रशांत महासागर पहल में समुद्री संसाधन प्रमुख रूप से शामिल: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की हिंद प्रशांत सागर पहल में समुद्री संसाधन मुख्‍य रूप से शामिल है। कल एक महासागर शिखर सम्‍मेलन को वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से समुद्री सभ्यता रहा है और हमारी सुरक्षा और समृद्धि महासागरों से जुड़ी हुई है।

अपने सम्‍बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि भारत ने हाल ही में तटीय क्षेत्रों से प्लास्टिक और अन्य कचरे को साफ करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाया है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय नौसेना इस वर्ष समुद्र से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक सौ जहाज दिवस का योगदान देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक पर वैश्विक पहल शुरू करने में फ्रांस के साथ शामिल होने में खुशी होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

28 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

1 hour ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.