Categories: News-Headlines

भारत और श्रीलंका ने आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी सहयोग समझौते (ईटीसीए) पर वार्ता फिर से शुरू की

भारत और श्रीलंका ने 30 अक्टूबर 2023 से 1 नवंबर 2023 तक कोलंबो, श्रीलंका में आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी सहयोग समझौते (ईटीसीए) पर 12वें दौर की वार्ता की। दोनों देशों के बीच 2016 से 2018 तक 11 दौर की द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। इसके बाद वार्ता रोक दी गई थी।

श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार के. जे. वीरसिंघे ने किया और भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सरकार के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव और मुख्य वार्ताकार अनंत स्वरूप ने किया।

इस दौर में, दोनों पक्षों ने 11वें दौर तक हुई प्रगति का जायजा लिया और वस्तुओं में व्यापार, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, स्वच्छता और पादप स्वच्छता उपाय, सेवाओं में व्यापार, सीमा शुल्क प्रक्रिया व व्यापार सुविधा, उत्पत्ति के नियम, व्यापार उपाय, आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग तथा विवाद निपटान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने समन्वय के क्षेत्रों के साथ उन क्षेत्रों की भी पहचान की, जहां उन्हें रचनात्मक समाधान ढूंढने की आवश्यकता है।

इस दौर के दौरान, दोनों पक्षों ने कार्यान्वयन पर प्रगति की समीक्षा की और 9 मुद्दों को हल होने के रूप में छोड़ने का निर्णय लिया। परिधान व काली मिर्च पर कोटा और फार्मास्यूटिकल्स की खरीद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा दोनों पक्षों ने चर्चा जारी रखने और मामले के समाधान के लिए नए विकल्प की तलाश करने का फैसला किया।

प्रस्तावित ईटीसीए पर, दोनों पक्ष नए विकास को प्रतिबिंबित करने के क्रम में, जहां भी संभव हो अपनी स्थिति पर दोबारा विचार करते हुए, अतीत में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर सहमत हुए। वार्ता के समापन से दोनों देशों के लिए व्यापार और आर्थिक सहयोग के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। भारत-श्रीलंका ईटीसीए, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को और बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। दोनों पक्षों ने भारत और श्रीलंका के बीच व्यापार साझेदारी की अपार संभावनाओं एवं आपसी हित के क्षेत्रों में आर्थिक संबंधों को बढ़ाने की संभावनाओं को स्वीकार किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.