Categories: News-Headlines

भारत-अमेरिका आर्थिक सम्बंधों का आधार निरंतरता, उभरती प्रौद्योगिकियां, वैश्विक रूप से सकारात्मक आपूर्ति श्रृंखला और छोटे व्यापारः पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जिना रायमॉन्डो ने आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित ‘इंडिया-यूएस सीईओ फोरम’ की संयुक्त अध्यक्षता की।

भारत और अमेरिका द्वारा दिसंबर 2014 में अपने पुर्नगठन के बाद से फोरम का आयोजन छठवीं बार किया गया है। फोरम सेक्टर सम्बंधी प्रमुख विषयों पर संवाद तथा दोनों अर्थव्यवस्थाओं के परस्पर लाभ के सम्बंध में नजदीकी सहयोग के क्षेत्रों की पहचान के लिये फोरम कारगर मंच के रूप में निरंतर कार्य कर रहा है। बैठक में अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजित संधू सहित वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

सीईओ फोरम में भारत और अमेरिका स्थित अग्रणी कंपनियों के सीईओ शामिल हैं। इसके सह-अध्यक्ष टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन और लॉकहीड मार्टिन के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स टायक्लेट हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका आर्थिक सम्बंधों का आधार निरंतरता, उभरती प्रौद्योगिकियां, वैश्विक रूप से सकारात्मक आपूर्ति श्रृंखला और छोटे व्यापार हैं। उन्होंने इस गति को बनाये रखने के लिये ऐसे संवादों को उपयोग करने के महत्त्व को भी दोहराया। अमेरिका की वाणिज्य मंत्री रायमॉन्डो ने पीयूष गोयल, सह-अध्यक्षों और सीईओ फोरम के सदस्यों को उनकी सहभागिता तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को और बढ़ाने वाले साझा महत्त्व के क्षेत्रों की पहचान करने के लिये धन्यवाद दिया।

दोनों पक्षों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने दोनों देशों की सरकारों की सराहना की कि उन्होंने परिवर्तनशील सुधार क्रियान्वित किये तथा द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने की पहल की। सात कार्य-समूहों के अंतर्गत मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने मजबूत साझेदारी और विभिन्न महत्त्वपूर्ण सेक्टरों में प्रगति को बढ़ावा देने के लिये प्राथमिक क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी। इन सेक्टरों में उद्यमिता, छोटे व्यापारों को प्रोत्साहन, स्वास्थ्य-सुविधा और औषधि, एयरोस्पेस व रक्षा, आईसीटी व डिजिटल अवसंरचना, ऊर्जा, जल व पर्यावण, अवंसरचना व निर्माण, वित्तीय सेवायें, कारोबार व निवेश आदि शामिल हैं।

यह संवाद एक प्रारूप के तौर पर काम करेगा, जिसके तहत अगले वर्ष की शुरूआत में होने वाले ‘इंडिया-यूएस सीईओ फोरम’ के छठवें संस्करण के दौरान कतिपय सिफारिशों को आकार दिया जायेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

1 hour ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.