हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक मतदताओं को अपने पक्ष में करने के अंतिम प्रयासों में लगे हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला, कुसुमटी और नावा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान राज्य में केन्द्रीय योजनाओं को लागू नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल के विकास को रोकने के लिए कई बार रोड़े अटकाए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस आज राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय आशीर्वाद रैलियां करने जा रही हैं। पार्टी के स्टार प्रचारक कई जगहों पर रोड शो और जनसभाओं के जरिए प्रचार करेंगे। प्रदेश में चुनाव प्रचार आज शाम पांच बचे बंद हो जाएगा। राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment