Categories: News-Headlines

भारतीय और सऊदी अरब के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते के अनुसार इस वर्ष हज यात्रियों की कुल संख्या 1.75 लाख

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने हज यात्रा 2023 के लिए सऊदी अरब में हज यात्रियों की सुविधा हेतु चुने गए प्रतिनियुक्ति वाले प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में लोधी रोड स्थित स्कोप कॉम्प्लेक्स सेंटर में किया जा रहा है।

सरकार द्वारा इस वर्ष किये गए कुछ प्रमुख उपाय और नई पहल इस प्रकार से हैं:

भारतीय और सऊदी अरब के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते के अनुसार इस वर्ष हज यात्रियों की कुल संख्या 1.75 लाख है।

सरकार ने हज यात्रा पैकेज में बाल्टी, चादर, सूटकेस आदि की अनिवार्य खरीद के कारण भारी पड़ने वाली अनावश्यक लागत को हटाकर आर्थिक कटौती के उपायों पर विशेष तौर पर ध्यान दिया है। सरकार द्वारा प्रत्येक हज यात्री को 2100 सऊदी रियाल प्रदान करने के अनिवार्य प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है और हाजियों को उनकी जरूरतों के अनुसार सऊदी रियाल प्राप्त करने में लचीलापन दिया जा रहा है।

हज यात्रियों को वास्तविक आवश्यकताओं के हिसाब से विदेशी मुद्रा प्राप्त करने में लचीलापन सुनिश्चित करने और पूरी प्रणाली में पारदर्शिता लाने के अलावा, पहली बार इच्छुक हज यात्रियों को विदेशी मुद्रा और विदेशी मुद्रा कार्ड की सीधी आपूर्ति सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी दरों पर भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से हो रही है।

हज यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकतम जलपोत आरोहण स्थल तैयार किये जा रहे हैं।

हज के दौरान भारत में हज यात्रियों की चिकित्सा जांच और उनके टीकाकरण तथा सऊदी अरब में अस्पतालों/औषधालय के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व इसकी एजेंसियों की प्रत्यक्ष भागीदारी होगी।

दिव्यांगों और वृद्ध हज यात्रियों के लिए हज नीति में विशेष प्रावधानों के साथ समावेशन पर उचित ध्यान दिया जा रहा है।

महिलाओं के बिना महरम श्रेणी के तहत अकेली महिलाओं को आवेदन करने की अनुमति देकर महिला सशक्तिकरण की सुविधा दी गई है। इसके तहत प्राप्त आवेदनों की उच्चतम संख्या 4314 है।

प्रतिनियुक्ति वाले प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारी:

339 चिकित्सा कर्मियों (173 डॉक्टर और 166 पैरामेडिक्स) सहित कुल 468 प्रतिनियुक्ति वाले प्रशासनिक एवं चिकित्सा पेशेवरों का चयन किया गया है, इनमें ग्रेड ए के 29 अफसरों सहित प्रशासनिक कार्यों के लिए 129 अधिकारी भी शामिल हैं।

468 प्रतिनियुक्तियों में से 129 महिला सदस्यों को नियुक्ति दी गई है।

केवल सीएपीएफ से प्रतिनियुक्ति वाले प्रशासनिक अधिकारियों का चयन किया गया है (सऊदी अरब में हज यात्रियों को बेहतर अनुभव एवं कार्य संबंधी सहायता के लिए)।

स्वास्थ्य मंत्रालय पहली बार चिकित्सा प्रतिनियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल हुआ है।

प्रत्येक राज्य से हाजियों के हितों का ध्यान रखने के लिए हरेक प्रदेश से राज्य स्तरीय संयोजकों को तैनात किया जा रहा है।

एएचओ और एचए को काफी हद तक घटा दिया गया है। 300 में से 108 और उनमें से सभी 100% आईपीएस अधिकारी या सीएपीएफ से हैं।

प्रतिनियुक्ति के लिए पहली बार आवेदकों को प्राथमिकता दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.